Home > Business > जमशेदपुर: स्ट्रेट माइल रोड पर पत्ता बेचने वाली दुकानदारों ने साकची में डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन, वैकल्पिक व्यवस्था की मांग+ वीडियो

जमशेदपुर: स्ट्रेट माइल रोड पर पत्ता बेचने वाली दुकानदारों ने साकची में डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन, वैकल्पिक व्यवस्था की मांग+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची गोल चक्कर से बारीडीह जाने वाली स्ट्रेट माइल रोड पर पत्ता बेचने वाले दुकानदारों ने मंगलवार को डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने यह प्रदर्शन झामुमो के नेता दल गोविंद लोहरा के नेतृत्व में किया। इन दुकानदारों को सड़क चौड़ीकरण करने के दौरान हटा दिया गया था। यह दुकानदार सड़क किनारे बैठकर पत्ता, दातून और हवन करने वाली लकड़ी बेचते थे। झामुमो नेता दल गोविंद लोहरा ने इन दुकानदारों के साथ डीसी विजया जाधव से मुलाकात की और उनसे मांग की कि पत्ता बेचने वाले इन दुकानदारों को कहीं सड़क किनारे अपनी दुकान लगाने की अनुमति दी जाए। उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था किया जाए, जहां वह हमेशा दुकान लगाकर पता बेचें। क्योंकि यह लोग बेहद गरीब हैं। जबसे इनको हटाया गया है यह आर्थिक तंगी का शिकार हैं। पत्ता दातून आदि बेचकर ही इनका घर चलता था।

झामुमो नेता
You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply