Home > Jamshedpur > Jamshedpur: हेमंत सोरेन के खिलाफ केंद्र सरकार की साजिश का पर्दाफाश करेगी झामुमो, गांव गांव जाएगा हेमंत संदेश रथ

Jamshedpur: हेमंत सोरेन के खिलाफ केंद्र सरकार की साजिश का पर्दाफाश करेगी झामुमो, गांव गांव जाएगा हेमंत संदेश रथ

पोटका के तेतला में हुई झामुमो की बैठक, एलईडी के जरिए गांवों तक पहुंचाया जाएगा हेमंत सोरेन का संदेश

जमशेदपुर : ईडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने से झामुमो के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि वह इस मामले से गांव-गांव जाकर आदिवासियों को अवगत कराएंगे। इसके लिए हेमंत रथ रवाना किया जाएगा। हेमंत रथ को डुमरिया से रवाना करने की योजना तैयार की गई है। झामुमो नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार ने साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल भिजवाया है। पोटका प्रखंड के तेतला गांव में इंपीरियल रिसोर्ट में गुरुवार को झामुमो की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पोटका के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि हेमंत सोरेन के खिलाफ केंद्र सरकार ने जो साजिश की है इसका पर्दाफाश किया जाएगा। गांव-गांव हेमंत सोरेन का संदेश एलईडी के जरिए पहुंचाया जाएगा। इसके लिए संदेश रथ घूमेगा। पोटका प्रखंड के 34 पंचायत में 10 दिनों तक, जमशेदपुर प्रखंड की 22 पंचायत में 7 दिनों तक और डुमरिया प्रखंड की 10 पंचायत में 5 दिनों तक हेमंत सोरेन का संदेश गांव वालों को सुनाया जाएगा। डुमरिया प्रखंड के बड़ा अस्ति गांव से इसकी शुरुआत होगी।

You may also like
घाटशिला से JMM उम्मीदवार सोमेश ने दाखिल किया पर्चा, पहुंचे सीएम, बाबूलाल सोरेन ने भी किया नामांकन
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने आम बागान से साकची डीसी ऑफिस तक निकाला झारखंडी अधिकार मार्च
सियासी शतरंज पर अमित शाह को मात दे गए सीएम हेमंत सोरेन, जानें कैसे फेल हुआ ऑपरेशन लोटस
कोलकाता से फ्लाइट पकड़कर दिल्ली पहुंचे हैं चंपई, बंगाल के बड़े भाजपा नेता से की थी मुलाकात

Leave a Reply