Home > Jamshedpur > झारखंड विधानसभा की विशेष प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति ने सर्किट हाउस में की बैठक, निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों से 70% पद स्थानीय लोगों से भरे जाने का निर्देश

झारखंड विधानसभा की विशेष प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति ने सर्किट हाउस में की बैठक, निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों से 70% पद स्थानीय लोगों से भरे जाने का निर्देश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा की विशेष प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे। समिति के सभापति नलिन सोरेन और सदस्य प्रदीप यादव ने जिले के पदाधिकारियों और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में समिति के सभापति और सदस्य ने निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 और नियमावली 2022 के तहत अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी डीसी से प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि झारखंड नियोजन पोर्टल पर अब तक 707 निजी कंपनियों ने निबंधन किया है। बाकी कंपनियों के निबंधन की प्रक्रिया चल रही है। सभापति और सदस्य ने कहा कि सभी कंपनियां शत प्रतिशत कंपनी और कर्मियों का पोर्टल पर निबंधन कराएं और स्थानीय लोगों को नई नियमावली और अधिनियम के तहत रोजगार दें। विधानसभा की समिति ने पब्लिक सेक्टर यूनिट्स और बड़ी निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की और उनसे पूछा कि उनके यहां कितनी आउटसोर्सिंग कंपनी हैं। कितने कर्मचारियों का पोर्टल पर निबंधन हुआ है। सभापति ने निर्देश दिया कि जिले में कार्यरत सभी आउटसोर्सिंग कंपनियों की सूची जिला नियोजन कार्यालय में भी जमा की जाए। 20 मई तक अपडेट रिपोर्ट भी पेश करने का निर्देश दिया गया है। सभापति ने निर्देश दिया कि 70% पद स्थानीय लोगों से भरे जाएं।


इसे भी पढ़ें- मानगो दंगा के आरोपी कांग्रेस के नेता आफताब सिद्दीकी जेल से रिहा होकर पहुंचे घर, बोले बन्ना गुप्ता तय करेंगे कहां रहना है कहां जाना है

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply