Home > Crime > Tamil Nadu Jail Escape : तमिलनाडु की उप-जेल से 17 कैदी फरार, चार गिरफ्तार; जांच के लिए थेनी पहुंचे जेल डीजी

Tamil Nadu Jail Escape : तमिलनाडु की उप-जेल से 17 कैदी फरार, चार गिरफ्तार; जांच के लिए थेनी पहुंचे जेल डीजी

 Indian : तमिलनाडु के थेनी जिले में स्थित थेक्कमपट्टी उप-जेल से 17 कैदियों के फरार होने की घटना ने जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। जेलकर्मियों पर हमला करने के बाद (Tamil Nadu Jail Escape) फरार हुए कैदियों में से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी 13 की तलाश जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तमिलनाडु जेल विभाग के महानिदेशक संदीप राय राठौर जांच के लिए थेनी रवाना हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, आंडिपट्टी के पास स्थित थेक्कमपट्टी उप-जेल में कैदियों ने जेलकर्मियों पर हमला किया और इसके बाद (Tamil Nadu Jail Escape) एक साथ फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

दक्षिणी क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजयेंद्र बिदरी भी थेनी में मौजूद हैं। वह तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे हैं और संबंधित पुलिस टीमों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। पुलिस फरार कैदियों के संभावित ठिकानों पर नजर रखने के साथ उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

जेल सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा

जेल विभाग के डीजी संदीप राय राठौर चेन्नई से विमान के जरिए मदुरै पहुंचे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से थेनी के लिए रवाना हुए। उनके दौरे का उद्देश्य घटनास्थल का निरीक्षण करना, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना और कैदियों के फरार होने के कारणों की जांच करना है।

इधर, फरार कैदियों की तलाश में तमिलनाडु-केरल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। मदुरै समेत दक्षिणी तमिलनाडु के विभिन्न इलाकों में वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस संभावित ठिकानों पर भी नजर बनाए हुए है।

इसे भी पढ़ें:Pathum Nissanka :श्रीलंका को बड़ा झटका, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए पाथुम निसंका

एक साथ 17 कैदियों के फरार होने और अब तक केवल चार की गिरफ्तारी से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। शेष कैदियों की गिरफ्तारी और घटना की परिस्थितियों की जांच पुलिस तथा जेल प्रशासन के लिए प्राथमिकता बनी हुई है।

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में बड़ी साजिश नाकाम: दुर्गापूजा में हत्या, डकैती और फायरिंग की थी योजना, दो लोडेड हथियार और 30 कारतूस बरामद
Jamshedpur Bindal Mall Firing: जमशेदपुर बिंदल मॉल फायरिंग में बड़ी कार्रवाई, रायपुर टोल प्लाजा से चार साजिशकर्ता गिरफ्तार
पोखारी में शादी समारोह में था परिवार, चोरों ने उड़ाए 16 लाख के जेवरात और सामान, चार गिरफ्तार+VDO
Jamshedpur Hotel Crime : युवती की संदिग्ध मौत के मामले में चार भेजे गए जेल, पीएम रिपोर्ट पर टिकी जांच+ VDO

Leave a Reply