Home > Business > टाटा स्टील के कर्मचारियों को मिलेगा ₹315 करोड़ का वार्षिक बोनस, जमशेदपुर में बंटेंगे ₹163.85 करोड़ +VDO

टाटा स्टील के कर्मचारियों को मिलेगा ₹315 करोड़ का वार्षिक बोनस, जमशेदपुर में बंटेंगे ₹163.85 करोड़ +VDO

Jamshedpur (Jharkhand)  : टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन (Jamshedpur Tata Steel) के बीच वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक बोनस को लेकर 3 सितंबर 2026 को समझौता हुआ। समझौते के तहत कंपनी के पात्र कर्मचारियों के बीच कुल ₹315 करोड़ बोनस के तौर पर वितरित किए जाएंगे। इस फैसले से टाटा स्टील के 25,603 पात्र कर्मचारियों (Jamshedpur Tata Steel) को लाभ मिलेगा।

जमशेदपुर डिवीजन, जिसमें ट्यूब्स डिवीजन भी शामिल है, के करीब 11,021 कर्मचारियों के बीच ₹163.85 करोड़ बोनस बांटा जाएगा। जमशेदपुर में प्रति कर्मचारी औसत बोनस राशि ₹1,48,675 निर्धारित की गई है।

समझौते के मुताबिक ओएस सीरीज में वास्तविक उपस्थिति के आधार पर अधिकतम बोनस ₹4,52,512 तक मिलेगा। वहीं एनएस सीरीज में अधिकतम बोनस ₹1,28,448 और पूर्ण उपस्थिति वाले कर्मचारियों को न्यूनतम ₹39,016 बोनस मिलेगा।

बोनस की गणना कंपनी के शुद्ध मुनाफे, लाभप्रदता, उत्पादकता और सुरक्षा प्रदर्शन समेत विभिन्न मानकों के आधार पर की गई है। बोनस के लिए योग्य कुल वेतन राशि ₹1,686.92 करोड़ निर्धारित की गई है।

मुख्य आंकड़े

* कुल वार्षिक बोनस : ₹315 करोड़

* कुल पात्र कर्मचारी : 25,603

* जमशेदपुर व ट्यूब्स के पात्र कर्मचारी : 11,021

* जमशेदपुर व ट्यूब्स में बोनस वितरण : ₹163.85 करोड़

* जमशेदपुर में औसत बोनस : ₹1,48,675

* अधिकतम बोनस : ₹4,52,512

* न्यूनतम बोनस : ₹39,016

इसे भी पढ़ें – जयराम महतो के सपोर्ट में आए जमशेदपुर के पूर्व सांसद, बोले- विधायक के पीछे पड़ गई है पुलिस, सरकार की चुप्पी सवालों के घेरे में

You may also like
JSSC CGL Scam Jharkhand: जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई तेज, सचिव से पूछताछ
Jamshedpur Nikhar Sablok Murder: TMH से डिस्चार्ज होते ही जेल भेजा गया निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव
धोरोम सेनेलेद् 2026: संथाल समाज की पारंपरिक व्यवस्था और धार्मिक संस्कृति को मजबूत करने पर जोर
भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा 11वें दिन पहुंची जमशेदपुर, देवेंद्र नाथ महतो बोले- बदल कर रहेंगे भर्ती व्यवस्था+ VDO

Leave a Reply