Home > Lifestyle > झारखंड में मुख्यमंत्री बहन बेटी मई कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना शुरू, महिलाओं को मिलेंगे प्रतिमाह ₹1000

झारखंड में मुख्यमंत्री बहन बेटी मई कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना शुरू, महिलाओं को मिलेंगे प्रतिमाह ₹1000

रांची: झारखंड में मुख्यमंत्री बहन बेटी मई कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना शुरू कर दी गई है। सरकार ने सभी जिलों को आदेश दिया है कि वह योजना में पंचायत वार कैंप लगाए। कैंप लगाकर महिलाओं से आवेदन लिए जाएंगे। यदि इस योजना के तहत 21 वर्ष से 50 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹1000 दिया जाएगा। सभी जिलों में योजना की निगरानी सामाजिक सुरक्षा कोषांग करेगा। सामाजिक सुरक्षा कोषांग की तरफ से सभी प्रखंड के बीडीओ और अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह पंचायत वार कैंप लगाने का काम शुरू करें और कैंप में आने वाली महिलाओं से योजना का आवेदन लें। इस योजना के तहत कैंप लगाने की जानकारी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी देनी है और पंचायत वार आयोजन की समय सारणी तैयार करनी है। समय सारणी की सूचना जिला प्रशासन को भी भेजी जानी है। सरकार इस योजना पर 5500 करोड़ रुपए खर्च करेगी। सरकार ने आकलन किया है कि प्रदेश की लगभग 45 लाख महिलाओं को इस योजना के तहत प्रतिमा ₹1000 दिए जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 अगस्त को मुख्यमंत्री महिलाओं के खाते में ₹1000 की पहली किस्त देंगे। महिलाओं को यह राशि हर महीने के पहले हफ्ते में उनके खाते में मिल जाया करेगी। राज्य सरकार की यह योजना काफी अच्छी योजना है। इससे महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा। महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी। झामुमो सरकार ने महिला कल्याण का जो वादा किया था। वह वादा पूरा किया है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

1 Response

Leave a Reply