Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ का मतदाता जागरूकता अभियान जारी

Jamshedpur: जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ का मतदाता जागरूकता अभियान जारी

जमशेदपुर : शहर के प्रमुख व्यापारी संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वाहन के लिए मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी क्रम में पहले संघ द्वारा बाज़ारों में पोस्टर लगाए गए थे। अगले चरण में संघ ने व्यापारियों के सहयोग से सेल्फी स्टैंड लगाया गया है। अध्यक्ष अनिल मोदी ने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतंत्र में चुनाव एक त्यौहार की तरह है। लोकतंत्र के इस सबसे बड़े त्यौहार में प्रत्येक देशवासी को अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वाहन के तहत संघ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मतदान जागरूकता के लिए पहले बाज़ारों में पोस्टर लगवाए गए। इसके अगले चरण में प्रमुख दुकानों के बाहर सेल्फी स्टैंड लगाए गए हैं। ताकि आम मतदाता मतदान के प्रति जागरूक हो सके। संघ ने लोगों से आह्वान किया कि सभी अपने परिवार और कर्मचारियों का मतदान सुनिश्चित कराएं और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। अभियान में मुख्य रूप से अनिल मोदी,स्वरूप गोलछा, विमल जालान,अशोक सारस्वत,प्रदीप बिदासरिया, महेश सरायवाला, नवीन बरनवाल, राजू भरतिया, नरेश पड़िया, विशाल बरनवाल एवं अन्य सक्रिय हैं।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply