Home > Jamshedpur > Jamshedpur: ठंड में बेघर लोगो का सहारा बना वॉईस ऑफ ह्यूमैनिटी,आधी रात तक बांटे कम्बल

Jamshedpur: ठंड में बेघर लोगो का सहारा बना वॉईस ऑफ ह्यूमैनिटी,आधी रात तक बांटे कम्बल

जमशेदपुर : शहर की सामाजिक संस्था वॉइस ऑफ़ ह्यूमैनिटी के युवाओं ने गुरुवार की देर रात शहर में कंबल बांटे। बढ़ती ठंड को देखते हुए देर रात 2 बजे तक शहर के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में घूम घूम कर फुटपाथ, बाजार व गलियों में खुले आसमान के नीचे सोने वाले सैकड़ों बूढ़े बुजुर्ग व बच्चों को कम्बल ओढ़ा कर राहत पहुंचाई। ये अभियान बिस्टुपुर, साकची,एग्रिको, गोलमुरी, बर्मामाइंस, बागबेड़ा, कदमा, टेल्को, गोविंदपुर व सोनारी के क्षेत्रों में टीम ने अभियान को चलाया। संस्थापक हरि सिंह राजपूत ने बताया कि इस अभियान को पिछले 8 सालों से हर ठंड में लगातार चलाया जा रहा है। ताकि बढ़ती ठंड की वजह से किसी को अपनी जिंदगी न खोना पड़े और खुले में रात गुजारने वाले को राहत मिल सके। इस कार्यक्रम में शामिल हरि सिंह राजपूत, मोहन राव, चंदन, संदीप, गगनदीप, मोहित, अंकित, अभिषेक, महेश, क्रांति, उपेन्द्र, राहुल, विवेक, शुभम, प्रवीन, राकेश व अन्य शामिल हुए ।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply