Home > Jamshedpur > Jamshedpur: बिष्टुपुर क्लब हाउस में धूमधाम से हुआ तुरहा समाज का वनभोज

Jamshedpur: बिष्टुपुर क्लब हाउस में धूमधाम से हुआ तुरहा समाज का वनभोज

जमशेदपुर: बिष्टुपुर क्लब हाउस में बुधवार को झारखंड तुरहा समाज का वनभोज धूमधाम से हुआ। इस वनभोज में झारखंड के अलावा बिहार और बंगाल से भी समाज के सैकड़ों लोग आए थे। कार्यक्रम में अमर शहीद अकलू तुरहा को श्रद्धांजलि भी दी गई। महिलाओं ने अपने कुल देवता की पूजा अर्चना की और इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। लोगों ने तय किया कि इस तरह का कार्यक्रम हर साल मनाया जाएगा। गौरतलब है की तुरहा समाज का वनभोज पिछले 3 साल से नहीं हो पा रहा था। लेकिन, अब लोगों ने फैसला किया है कि हर साल यह वन भोज आयोजित किया जाएगा। वनभोज को सफल बनाने में महेंद्र, श्रीकांत, अरुण प्रसाद, सुनील कुमार, बाबूलाल साह, अखिलेश कुमार, उदय शंकर, ओम कुमार आदि सहयोग रहा।

You may also like
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
RRR Centre Jamshedpur: बिष्टुपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल ने खोला आरआरआर सेंटर, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन
Ranchi Diwali: रांची में दीपावली, छठ और काली पूजा की तैयारियों की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध काम के निर्देश
Jamshedpur News : जमशेदपुर में अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार, इस साल अब तक 7 बच्चों का हुआ दत्तक ग्रहण

Leave a Reply