Home > Jamshedpur > Jamshedpur: गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस पर बुझाई गई राहगीरों की प्यास

Jamshedpur: गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस पर बुझाई गई राहगीरों की प्यास

जमशेदपुर. पांचवें सिख गुरु शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस को समर्पित रविवार को जेम्को सिख नौजवान सभा की ओर से छबील किया गया। यह आयोजन गोलमुरी चौक पर हुआ। गोलमुरी चौक पर परंपरा के तौर पर अरदास हुई। अरदास के बाद छबील लगाई गई। यहां शरबत, चना और ठंडा पानी का वितरण किया गया। इस मौके पर समाजसेवी अमन दीप सिंह ने कहा कि सभी को गुरु अर्जन देव सिंहदेव जी के बताएं रास्ते पर चलना चाहिए।मानव की सेवा में लगे रहने से ही जीवन का सच्चा सुख मिलता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोकसभा निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ विष्णु भी पहुंचे। इस मौके पर जेम्को नौजवान सभा के प्रधान जोरावर सिंह, अमनदीप सिंह, करनदीप सिंह ,अवतार सिंह, राज्यपाल सिंह, आशीष कुमार आदि मौजूद थे।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply