Home > Crime > Jamshedpur: एसपी सिटी ने बर्मा माइंस थाने का किया निरीक्षण, पिकनिक स्पॉट पर गश्त बढ़ाने के निर्देश

Jamshedpur: एसपी सिटी ने बर्मा माइंस थाने का किया निरीक्षण, पिकनिक स्पॉट पर गश्त बढ़ाने के निर्देश

अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की दी हिदायत

जमशेदपुर: एसपी सिटी ने शनिवार को बर्मामाइन्स थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए साल को देखते हुए पिकनिक स्पॉट पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को हिदायत दी कि पिकनिक स्पॉट पर नजर रखें। पिकनिक करने वालों को कानून व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या न पैदा हो। उन्होंने बैंक और एटीएम की विशेष निगरानी के साथ ही क्षेत्र में हो रही अड्डेबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की भी हिदायत दी। एसपी सिटी ने थाने के सभी रजिस्टर की जांच करने और लंबित घटनाओं का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। कोर्ट से जितने भी वारंट आए हैं, उनको तामील करने और वारंटी को कोर्ट में पेश करने को कहा। साथ ही कुर्की और इश्तहार के मामलों का फौरन निष्पादन करने और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की भी हिदायत दी।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply