Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जमशेदपुर लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए 10 मई को ईवीएम का होगा दूसरा रैंडमाइजेशन

Jamshedpur: जमशेदपुर लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए 10 मई को ईवीएम का होगा दूसरा रैंडमाइजेशन

जमशेदपुर: जमशेदपुर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जिला प्रशासन जोर-जोर से जुटा हुआ है। इसी सिलसिले में 10 मई को ईवीएम का दूसरा रेंडमाइजेशन किया जाएगा। इसके लिए ईवीएम कोषांग रेंडमाइजेशन की तैयारी में जुट गया है। डीडीसी मनीष कुमार ने रविवार को ईवीएम सेल की बैठक की। इस बैठक में एनईपी के निदेशक और एसडीओ घाटशिला समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। डीडीसी ने मीटिंग में ईवीएम की विधानसभा वार कमीशनिंग, स्ट्रांग रूम में उनके व्यवस्थित तरीके से रखे जाने की व्यवस्था, रिजर्व ईवीएम आदि बिंदुओं पर मंथन किया। ईवीएम का पहला रैंडमाइजेशन 24 अप्रैल को किया गया था। इसमें 2264 बैलेट यूनिट और 2452 वीवीपैट को विधानसभा वार आवंटित किया गया। दूसरे रैंडमाइजेशन में विधानसभा वार आवंटित ईवीएम और वीवीपैट को मतदान केंद्रवार आवंटित किया जाएगा। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 1887 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम की बैलट यूनिट और कंट्रोल यूनिट को आवंटित किया गया है। डीडीसी मनीष कुमार ने बताया कि घाटशिला, बहरागोड़ा और पोटका विधानसभा क्षेत्र के लिए डिस्पैच के लिए करनडीह के एलबीएसएम कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। रैंडमाइजेशन के बाद ईवीएम इन स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी और यहीं से मतदान कर्मियों को देकर उन्हें क्लस्टर की तरफ रवाना किया जाएगा। जमशेदपुर पश्चिम, जमशेदपुर पूर्वी और जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम डिस्पैच के लिए बिष्टुपुर के कोऑपरेटिव कॉलेज में रखी जाएगी और यहां से मतदान कर्मियों को मतदान से एक दिन पहले ईवीएम व अन्य सामग्री देकर क्लस्टर के लिए रवाना किया जाएगा।

You may also like
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग