जमशेदपुर: परसुडीह पुलिस ने कीताडीह गाड़ीवान पट्टी में छापामारी कर ब्राउन शुगर बेचने वाले दो आरोपियों औरंगजेब और अनिमेष महतो को गिरफ्तार किया है। परसूडीह में मदरसा के पीछे रिजवान के मकान में किराए पर रहने वाले गोड्डा निवासी औरंगजेब को 24 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया।
जबकि परसूडीह में बागान टोला के रहने वाले अनिमेष महतो के पास से 14 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को लिखा पढ़ी करने के बाद जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि इन दिनों जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है।




