Home > Crime > जमशेदपुर : बागबेड़ा में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के एक मजदूर की छज्जा गिरने से करंट लगने के बाद मौत दो घायलों का एमजीएम में चल रहा है इलाज+ वीडियो

जमशेदपुर : बागबेड़ा में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के एक मजदूर की छज्जा गिरने से करंट लगने के बाद मौत दो घायलों का एमजीएम में चल रहा है इलाज+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: बागबेड़ा में रविवार को निर्माणाधीन दो मंजिला मकान से गिरकर एक मजदूर शरीयत एसके की मौत हो गई है। जबकि, 2 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल मजदूर सरफराज को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस मजदूर की मौत हुई है उसका नाम शरीयत एसके है। वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। बताते हैं कि शरीयत एसके, सरफराज और महदुल रहमान तीनों नौकरी करने के लिए मुर्शिदाबाद से जमशेदपुर आए थे। वह सिविल का काम करते हैं। बागबेड़ा में ममता झा के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। इस मकान की रिपेयरिंग का काम हो रहा था। बताते हैं कि बगल से ही बिजली का तार गया था। इसी बीच छज्जा टूटने से मजदूर गिर गए और बिजली का तार में फंसने से उनको करंट भी लगा। जमीन में गिरने के बाद शरीयत एसके ने दम तोड़ दिया। सरफराज और महदुल भी नीचे गिर गए। शरीयत एसके की मौके पर ही मौत हो गई थी। एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि सरफराज का हाथ फट गया है। उसकी हालत भी गंभीर है। उसे भी एमजीएम अस्पताल लाया गया है। महदुल को हल्की चोट आई है। जमशेदपुर में मजदूर रहमान मानगो के आजाद बस्ती में किराए पर रहता है। जबकि सरफराज डीबी रोड में रहता है। शरीयत एसके भी सरफराज के साथ ही रहता था। बताते हैं कि महदुल का पिता नूर असलम मरम्मत और भवन के निर्माण का ठेका लेता है।

घटना के बारे में बता रहा घायल
You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply