Home > Jamshedpur > Jamshedpur:अब बस्ती में बनाई जाएंगी सड़कें, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बिरसानगर जोन नंबर पांच में 9 करोड़ 62 लाख 77 हजार 500 रुपए की लागत से दो योजना का किया शिलान्यास+वीडियो

Jamshedpur:अब बस्ती में बनाई जाएंगी सड़कें, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बिरसानगर जोन नंबर पांच में 9 करोड़ 62 लाख 77 हजार 500 रुपए की लागत से दो योजना का किया शिलान्यास+वीडियो

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को बिरसानगर दो नंबर पांच में 9 करोड़ 62 लाख 77500 की लागत से दो योजना का शिलान्यास किया है। इनमें से एक योजना पथ निर्माण विभाग की है। यहां सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क के निर्माण की लागत 9 करोड़ 50 लाख रुपए है। दूसरी योजना जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की है। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति सड़क के किनारे पर पैबर्स ब्लॉक बना रहा है।

ताकि कच्ची जमीन से धूल न उड़े और पर्यावरण ठीक रहे। इन दोनों योजना का विधायक सरयू राय ने शिला न्यास किया। विधायक सरयू राय ने कहा की बस्ती की सड़कों को भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें जानकारी दें कि बस्ती में कहां-कहां कच्ची सड़कें हैं। उनको विधायक निधि से बनवाया जाएगा। इसके अलावा, टाटा की जो सड़कें जर्जर हो गई हैं। उनको टाटा स्टील से कह कर ठीक कराया जाएगा।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!