Home > Crime > Jamshedpur Extortion Crime : पुड़ीसिल्ली में बदमाशों ने मटेरियल सप्लायर को मारपीट कर छीन लिया रुपया व सोने की चेन

Jamshedpur Extortion Crime : पुड़ीसिल्ली में बदमाशों ने मटेरियल सप्लायर को मारपीट कर छीन लिया रुपया व सोने की चेन

Jamshedpur: (Jamshedpur Extortion Crime) पुड़ीसिल्ली गांव में गुरुवार को रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने मटेरियल सप्लायर अफरोज आलम के साथ मारपीट की और उनका 10 हजार रुपए और सोने की चेन छीन ली गई। अफरोज आलम ने 3:30 बजे बताया कि वह कर्मचारियों को पेमेंट देने के लिए कलेक्शन करके अपने घर अलीबाग जा रहे थे तभी रास्ते में सात युवकों ने उन्हें घेर लिया और रंगदारी के तौर पर ₹10 हजार रुपये मांगे। नहीं देने पर सब ने मिलकर उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पिस्टल के बट से वार कर दिया। इससे अफरोज आलम घायल हुए। उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Jamshedpur Extortion Crime 


Jamshedpur Extortion Crime : शीतला मंदिर के पास दो दुकानदारों में मारपीट, एक घायल

Jamshedpur Extortion Crime: मारपीट के बाद दुकान पर लगी भीड़

Jamshedpur Extortion Crime: मारपीट के बाद दुकान पर लगी भीड़


साकची थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर के पास दो दुकानदारों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में गोपाल नामक एक दुकानदार घायल हो गया। इसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को 3:00 बजे गोपाल के परिजनों ने बताया कि दोनों दुकानदारों के बीच छोटी-छोटी बात को लेकर विवाद होता रहता था। आज फिर किसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हुई और फिर दोनों ने एक दूसरे पर लाठी ठंडा और राड से हमला कर दिया। गोपाल गैस की टंकी और चूल्हा दुकान का काम करता है।

इसे भी पढ़ें – Kudmi Society : कुड़मी समाज के इतिहास पर लिखी गई पुस्तक राज्यपाल को की गई भेंट, साजिशों का है खुलासा


धालभूमगढ़ के कालचिती और रावताड़ा गांव में उत्पाद विभाग ने की छापामारी


धालभूमगढ़ के कालचिती और रवताड़ा में उत्पाद विभाग ने छापामारी की है। उत्पाद विभाग के निरीक्षक मोहम्मद गुफरान ने गुरुवार को 4:00 बजे बताया कि कलचिती में दो अवैध महुआ शराब भट्टी ध्वस्त की गई। यहां से 20 लीटर अवैध शराब और 400 किलोग्राम अवैध जावा महुआ नष्ट किया गया। रावताड़ा में ठाकुर किस्कू के मकान पर छापामारी कर 15 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।

You may also like
Jamshedpur Crime: राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश का खुलासा, दो संदिग्ध हिरासत में; हथियार बरामद+VDO
Jamshedpur Murder : कदमा में छोटे भाई की हत्या का आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार, चाकू बरामद+VDO
Telco Jhagru Bagan Theft : जमशेदपुर के टेल्को झगड़ू बागान में चोरी, घर से 30 हजार नकद और तीन मोबाइल लेकर फरार हुए चोर
Ranchi Robbery Case: रांची में हथियारबंद डकैती का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार; 4.24 लाख रुपये नकद बरामद

Leave a Reply