Home > Crime > घर से निकाल दिए गए युवक का शव स्कूल परिसर में मिला, हत्या की आशंका

घर से निकाल दिए गए युवक का शव स्कूल परिसर में मिला, हत्या की आशंका

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब सोपोडेरा स्थित कुर्मी टोला के आंगनबाड़ी नर्सरी स्कूल परिसर में एक युवक का शव (Jamshedpur Murder) संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। मृतक की पहचान 22 वर्षीय नितेश रजक के रूप में हुई है, जो उसी इलाके का निवासी था। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने सबसे पहले शव (Jamshedpur Murder) को देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बावजूद पुलिस करीब तीन घंटे देरी से मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में गहरा रोष देखा गया।

परिजनों के मुताबिक, कुछ महीने पहले नितेश पर अपनी दादी के जेवर चुराने का आरोप लगा था। इसके चलते उसके पिता ने उसे घर से निकाल दिया था। तब से वह कहीं-कहीं रहकर जैसे-तैसे जीवन चला रहा था। घटनास्थल से उसका मोबाइल तो बरामद हुआ है, लेकिन उसकी स्प्लेंडर बाइक अब तक नहीं मिली है। इससे पुलिस को शक है कि उसकी हत्या कर बाइक ले जाई गई हो सकती है। पुलिस मोबाइल के कॉल डिटेल और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें – संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, थाने के सामने किया प्रदर्शन

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल का यह परिसर लंबे समय से नशेड़ी और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है। कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी लापरवाही के चलते अब इलाके में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है। थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही निकल पाएगा। पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है। कई संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

You may also like
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश

Leave a Reply