Home > Crime > मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 102 साइलेंसर जब्त कर रोड रोलर से किए नष्ट+VDO

मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 102 साइलेंसर जब्त कर रोड रोलर से किए नष्ट+VDO

Jamshedpur : शहर की सड़कों पर तेज और कानफोड़ू आवाज निकालने वाली बाइक के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई तेज (Jamshedpur Traffic Police Action) कर दी है। अभियान के दौरान पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 102 साइलेंसर पाइप जब्त (Jamshedpur Traffic Police Action) किए। वाहन चालकों से पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

जब्त किए गए सभी मॉडिफाइड साइलेंसरों को सोमवार को सड़क पर रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मॉडिफाइड साइलेंसर के इस्तेमाल से बाइक से सामान्य से कई गुना अधिक तेज आवाज निकलती है। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों को परेशानी होती है और ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ता है।

ट्रैफिक डीएसपी नीरज ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल नहीं करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे साइलेंसर लगे वाहन पकड़े जाने पर जुर्माना वसूलने के साथ साइलेंसर जब्त किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि शहर में तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई का उद्देश्य सड़कों पर अनावश्यक शोर को नियंत्रित करना और आम लोगों को राहत दिलाना है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Theft: कदमा के दो ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंची महिला, पायल-नथिया लेकर फरार+VDO

You may also like
जुगसलाई में प्लाईवुड दुकान में चोरी, एक लाख नकद समेत लैपटॉप और सोने-चांदी की मूर्तियां ले उड़े चोर+VDO
Jamshedpur Theft: कदमा के दो ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंची महिला, पायल-नथिया लेकर फरार+VDO
राज्यपाल के धनबाद आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एयरपोर्ट पर मिला गार्ड ऑफ ऑनर
वाराणसी में झारखंड का 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू मुठभेड़ में

Leave a Reply