Jamshedpur (Jharkhand) : जुगसलाई थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित घोड़ा चौक के पास मलिक प्लाईवुड एंड डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड में चोरों ने धावा (Jugsalai Theft) बोल दिया। चोर दुकान से करीब एक लाख रुपये नकद, लैपटॉप, चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और सोने का एक सिक्का लेकर फरार हो गए। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है।
गौरतलब है कि दो युवक स्कूटी से दुकान के पास पहुंचे। इसके बाद दोनों छत के रास्ते दुकान के अंदर दाखिल हुए। सीढ़ियों के जरिए नीचे पहुंचने के बाद चोरों ने दुकान में नकदी और कीमती सामान की तलाश की। सामान समेटने के बाद दोनों स्कूटी से मौके से फरार (Jugsalai Theft) हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर दुकान संचालक ने जुगसलाई थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। जांच के दौरान दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। प्रारंभिक जांच में दो संदिग्ध युवकों की गतिविधियां कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किस रास्ते से दुकान की छत तक पहुंचे थे और चोरी के बाद किस दिशा में भागे। पुलिस आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
Read also – Jamshedpur Theft: कदमा के दो ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंची महिला, पायल-नथिया लेकर फरार+VDO




