Home > Jamshedpur > Jamshedpur: अंडर 9 वर्ग में जेएफसी लोयोला लिवरपूल ने जेएफसी कार्मेल फाइटर्स को 4-1 से दी शिकायत

Jamshedpur: अंडर 9 वर्ग में जेएफसी लोयोला लिवरपूल ने जेएफसी कार्मेल फाइटर्स को 4-1 से दी शिकायत

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड में अंडर 9 वर्ग में जेएफसी लोयोला लिवरपूल ने जेएफसी कार्मेल फाइटर्स को 4-1 से हराया। जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में यह मैच जमशेदपुर के युवा खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल के प्रति बढ़ते रुझान को दिखाता है। जमशेदपुर एफसी ब्लू क्यूब लीग को पहले जमशेदपुर बेबी लीग के नाम से जाना जाता था। लीग के इस मैच को देखने के लिए खिलाड़ियों के माता-पिता भी मौजूद थे। वह अपने बच्चों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। इस टूर्नामेंट में कुल 590 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जमशेदपुर में चल रही फुटबॉल की यह जमशेदपुर एफसी ब्लू क्यूब लीग फुटबाल खिलाड़ियों के लिए आशा और मौके की एक किरण है। इससे साफ जाहिर होता है कि जमशेदपुर में फुटबॉल का भविष्य पहले से कहीं ज्यादा उज्जवल है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply