Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत रहे पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्याम किशोर प्रसाद का निधन

Jamshedpur: जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत रहे पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्याम किशोर प्रसाद का निधन

जमशेदपुर: जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत रहे रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्याम किशोर प्रसाद का शनिवार को निधन हो गया। ब्रह्मानंद अस्पताल में शनिवार की सुबह लगभग 6:30 बजे उनका आकस्मिक निधन हुआ। उनके निधन पर जमशेदपुर के अधिवक्ताओं में शोक की लहर है। उनकी उम्र 77 वर्ष बताई जा रही है। उनका जन्म 18 सितंबर 1944 को हुआ था। रविवार 7 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे विधिवत रूप से श्रद्धांजलि देने के बाद स्वर्ण रेखा बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने बताया की अवकाश प्राप्त करने के बाद श्याम किशोर प्रसाद 25 अप्रैल साल 2005 को जमशेदपुर जिला बार संघ के सदस्य बने थे। उनके पुत्र अधिवक्ता आशुतोष कुमार अभी भी जमशेदपुर जिला बार संघ के सदस्य हैं।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply