Home > Jamshedpur > इंडियन सुपर लीग में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जमशेदपुर एफसी का हैदराबाद से मैच गुरुवार को, एसएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

इंडियन सुपर लीग में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जमशेदपुर एफसी का हैदराबाद से मैच गुरुवार को, एसएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

जमशेदपुर : इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में 5 अक्टूबर गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मैच खेला जाएगा। यह मैच जमशेदपुर एफसी और हैदराबाद फुटबॉल क्लब के बीच रात 8:00 बजे शुरू होगा। मैच संपन्न कराने की तैयारी चल रही है। एसएसपी किशोर कौशल ने बुधवार को जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के आसपास पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ट्रैफिक डीएसपी को भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
अंक तालिका में मोहन बागान टाप पर, जमशेदपुर एफसी का एक अंक
इंडियन सुपर लीग में पिछले साल हुए मुकाबले में जमशेदपुर एफसी का दयनीय प्रदर्शन रहा था। यह दयनीय प्रदर्शन इस साल भी जारी है। इंडियन सुपर लीग में 6 अंक हासिल कर मोहन बागान टॉप पर है। जमशेदपुर एफसी को एक अंक मिला है। केरला ब्लास्टर्स अभी 6 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर है। जबकि, जमशेदपुर एफसी का आठवां स्थान है। हैदराबाद का अभी खाता नहीं खुला।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply