Home > Jamshedpur > Jamshedpur: कलिंगा सुपर कप में जमशेदपुर एफसी ने नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड को 2-1 से दी शिकस्त

Jamshedpur: कलिंगा सुपर कप में जमशेदपुर एफसी ने नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड को 2-1 से दी शिकस्त

जमशेदपुर : जमशेदपुर एफसी ने कलिंगा सुपर कप में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड को 2-1 से हरा दिया है। रोमांचक मुकाबले में जमशेदपुर एफसी ने यह जीत दर्ज की है। नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड ने खेल की शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया और 17 वें मिनट में नेस्टर के गोल की बदौलत बढ़त हासिल कर ली। खेल के पहले हाफ में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड के खिलाड़ी हावी रहे। लेकिन, दूसरे हाफ में बदलाव आया। मुख्य कोच खालिद जमील ने एलन को मैदान में उतारा और इससे जमशेदपुर एफसी की टीम को ऊर्जा मिली। 60 वें मिनट में स्टीव अंब्री को लाया गया। लेकिन वह गोल करने से चूक गए। 68 वें मिनट में डेनियल चीमा ने बराबरी का गोल किया और स्कोर एक-एक से बराबर हो गया। डेनियल चीमा ने 72 वें मिनट में गोल करने की एक नाकाम कोशिश की। 88 वें मिनट में जेरेमी मंजोरो ने गोल दाग कर जमशेदपुर को 2-1 से बढ़त दिला दी। यह बढ़त खेल खत्म होने तक जारी रही। जेरेमी मंजोरो को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply