Home > Business > जमशेदपुर के आई हॉस्पिटल के कर्मचारियों को मिलेगा 19% बोनस

जमशेदपुर के आई हॉस्पिटल के कर्मचारियों को मिलेगा 19% बोनस


कर्मचारियों को अधिकतम बोनस के रूप में मिलेंगे 75253 रुपए
जमशेदपुर :
बिष्टुपुर स्थित टाटा स्टील के आई हॉस्पिटल में बोनस समझौता हो गया है। जमशेदपुर आई हॉस्पिटल इंप्लाइज यूनियन और जमशेदपुर आई हॉस्पिटल के अधिकारियों के बीच गुरुवार को बोनस समझौते पर हस्ताक्षर हुए। यहां के कर्मचारियों को कल 19 प्रतिशत बोनस मिलेगा। कर्मचारियों को अधिकतम 75 हजार 253 रुपए का बोनस दिया जाएगा।

जमशेदपुर आई हॉस्पिटल में हुआ बोनस समझौता

जबकि, न्यूनतम 65 हजार 906 रुपए बोनस मिलेगा। बोनस की रकम कर्मचारियों के बैंक खाते में 6 अक्टूबर को चली जाएगी। गुरुवार को यह बोनस समझौता जमशेदपुर आई हॉस्पिटल इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे और जमशेदपुर आई हॉस्पिटल के सेक्रेटरी सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर एसपी जखनवाल, ट्रेजर मनोज कुमार रांगा, मेंबर विशाल और श्वेता तिवारी के बीच हुआ।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply