Jamshedpur (Jharkhand) : माफिया, राजनीति और पुलिस तंत्र के बीच संघर्ष की कहानी को केंद्र में रखकर बनी बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘दमदार खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ अपने विषय, कलाकारों और भव्य लोकेशन शूटिंग को लेकर (Jamshedpur Entertainment ) चर्चा में है। अरावली आर्यन देवी फिल्म प्रोडक्शन एवं मूर्ति फिल्म क्रिएशन के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्देशक मुन्ना यादव हैं, जबकि निर्माता रानी कुमारी पांडे एवं टी. मार्था आओ हैं।
फिल्म की रचनात्मक प्रस्तुति और विजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जमशेदपुर के काशीडीह निवासी अभिनेता एवं हिंदी कवि विवेक विशाल सिंह (Jamshedpur Entertainment ) ने Creative Director के रूप में संभाली है। अभिनय और रचनात्मक क्षेत्र में लंबे अनुभव वाले विवेक विशाल सिंह ने Khakee: The Bihar Chapter (Netflix), Mai Tujhpe Fida, Varchasv, 36 Ghante, Mouka-E-Vardaat, Ramayan और Maa Saraswati जैसे विभिन्न प्रोजेक्ट्स में कार्य किया है। फिल्म में वे स्वयं गृह मंत्री की भूमिका में भी नजर आएंगे, जो कहानी में एक भ्रष्ट तंत्र का हिस्सा है।

अभिनेत्री शुभि शर्मा को सीन समझाते विवेक विशाल सिंह।
फिल्म की कहानी वर्तमान घटनाक्रमों से प्रेरित एक ऐसे संघर्ष को सामने लाती है, जिसमें माफिया और राजनीति के गठजोड़ के बीच एक निष्ठावान एवं निर्भीक पुलिस अधिकारी की निर्णायक लड़ाई दिखाई गई है। सत्ता, अपराध और व्यवस्था के इस टकराव को एक्शन और ड्रामा के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
फिल्म में जानी-मानी अभिनेत्री शुभि शर्मा, अभिनेत्री बोनिता तथा अभिनेता प्रिंस मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इनके साथ मुन्ना यादव, राकेश पांडे, अभिषेक मुखी, उत्तम ब्रह्मा, रोज़ टीपी, रवि, मुस्ताक और कालीचरण सहित कई कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म के तकनीकी पक्ष में छायांकन सुरेंद्र कुजूर, कैमरा रवि साहू, लाइट धर्मेंद्र, लेखक संदीप स्वारांश, संगीत अनुज तिवारी, एक्शन प्रिंस मिश्रा और सहायक निर्देशक सतीश शीतल हैं।
फिल्म की शूटिंग झारखंड और नागालैंड के कई लोकेशनों पर की गई है। खास बात यह भी है कि फिल्म की सह-निर्माता रानी कुमारी पांडे जमशेदपुर में ही पली-बढ़ी और उन्होंने अपनी शिक्षा भी शहर में हासिल की है, जिससे इस प्रोजेक्ट का झारखंड और जमशेदपुर से एक विशेष भावनात्मक जुड़ाव भी बनता है।
‘दमदार खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ का प्रीमियर 11 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, दिमापुर ,नागालैंड में प्रस्तावित है। फिल्म की विषयवस्तु, एक्शन और मजबूत कलाकार-तकनीकी टीम इसे भोजपुरी सिनेमा के मौजूदा दौर की चर्चित फिल्मों में शामिल करने की संभावनाएं पैदा करती है।
इसे भी पढ़ें – यमन के हौसी आदिवासियों का युद्ध नृत्य है’बराआ’ : जानें जंग के रिवाज से सांस्कृतिक पहचान तक का सफर




