Home > Jamshedpur > Jamshedpur Education : सिदगोड़ा में टाउन हॉल से शुरू हुआ स्कूल रूआर 2025 अभियान, रथ रवाना 

Jamshedpur Education : सिदगोड़ा में टाउन हॉल से शुरू हुआ स्कूल रूआर 2025 अभियान, रथ रवाना 

Jamshedpur : Jamshedpur Education सिदगोड़ा में शुक्रवार को तीन बजे टाउन हॉल से स्कूल रुआर 2025 अभियान शुरू हुआ है। यह अभियान शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने शुरू किया है। इस अभियान के तहत 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को विद्यालय भेजा जाएगा। यह वैसे बच्चे होंगे जिन्होंने पढ़ाई छोड़ दी है। अभियान 10 मई तक चलेगा। इस कार्यक्रम में इस साल गणतंत्र दिवस के राष्ट्र स्तरीय समारोह में बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली केजीबीवी पटमदा की छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने जागरूकता रथ भी रवाना किया।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Doctor Murder : आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पताल की सेंटर इंचार्ज के हत्यारोपी को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर साकची में विरोध मार्च

Jamshedpur Education : 5 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालय में कराया जाएगा नामांकन

Jamshedpur Education: रूआर स्कूल अभियान में छात्रा को सम्मानित करते डीसी

Jamshedpur Education: रूआर स्कूल अभियान में छात्रा को सम्मानित करते डीसी

शिक्षा मंत्री ने इस मौके पर कहा कि 5 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराना है। इस अभियान के दौरान देखा जाएगा कि बस्ती के इस आयु वर्ग के बच्चे स्कूल जा रहे हैं या नहीं। जो बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं उनको स्कूल भेजना है। राज्य को पूर्ण साक्षर बनाने की सोच के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। ऐसा रामदास सोरेन का कहना है। डीसी अनन्य मित्तल ने कहा कि सभी लोग इस अभियान में सहयोग करेंगे। तभी शिक्षा में सुधार आएगा और सभी बच्चों को शिक्षा मिलेगी। शिक्षित समाज से ही देश तरक्की करेगा।

You may also like
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
Jamshedpur News : जमशेदपुर में अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार, इस साल अब तक 7 बच्चों का हुआ दत्तक ग्रहण
Jamshedpur Crime : मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर 13.5 लाख की चोरी, दुर्गा पूजा देखने गया था परिवार+VDO

Leave a Reply