Home > Jamshedpur > Jamshedpur Education : आद्या सिंह बनीं झारखंड की पहली बेटी, जिनका एनडीए में चयन हुआ VDO

Jamshedpur Education : आद्या सिंह बनीं झारखंड की पहली बेटी, जिनका एनडीए में चयन हुआ VDO

सैन्य मातृशक्ति और राष्ट्र चेतना ने किया भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

आदित्यपुर : (Jamshedpur Education) झारखंड की बेटी आद्या सिंह ने इतिहास रचते हुए नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) में चयनित होकर राज्य का नाम रोशन किया है। कल्पनापुरी की रहने वाली आद्या झारखंड से एनडीए में चयनित होने वाली पहली लड़की बनी हैं। इस उपलब्धि पर सैन्य मातृशक्ति महानगर और राष्ट्र चेतना की ओर से उनके आवास पर भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। (Jamshedpur Education)

इसे भी पढ़ें – jamshedpur court : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे ने संभाला पदभार, अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Jamshedpur Education : पहली कोशिश में पास की परीक्षा

Jamshedpur Education : संस्था की महिलाओं के साथ आद्या सिंह

Jamshedpur Education : संस्था की महिलाओं के साथ आद्या सिंह

आद्या सिंह ने पहली ही कोशिश में एनडीए की परीक्षा पास की, जो अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि उनके इस सफर में मां की पढ़ाई और मामा की प्रेरणा ने अहम भूमिका निभाई। आद्या की मां ने उन्हें घर पर अनुशासन और पढ़ाई के लिए हमेशा प्रेरित किया। वहीं उनके मामा ने डिफेंस सेक्टर से जुड़ने और देश सेवा की भावना को जागृत किया।

पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकीं आद्या ने बताया कि खेल ने उनमें अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत किया, जो एनडीए में चयन की राह को आसान बनाने में सहायक रही। उन्होंने सभी लड़कियों से आग्रह किया कि वे भी डिफेंस सेक्टर में शामिल होकर देश सेवा करें। आद्या ने बताया कि मेहनत, अनुशासन और परिवार व शिक्षकों के आशीर्वाद से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है।

कार्यक्रम में पूनम संयोजक, मातृशक्ति झारखंड, मंजुला अध्यक्ष, रूबी सिंह अध्यक्ष मातृशक्ति महानगर, विनीता सिंह महामंत्री, भावना, अंजू, राष्ट्र चेतना के प्रका मेहता, सुरेंद्र कुमार सिंह, डीएन सिंह और वरुण कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!