Home > Health > Jamshedpur: सीएमसी वेल्लोर व टाटा मेन हॉस्पिटल को मुख्यमंत्री असाध्य रोग योजना से जोड़ा गया, अब होगा मुफ्त इलाज

Jamshedpur: सीएमसी वेल्लोर व टाटा मेन हॉस्पिटल को मुख्यमंत्री असाध्य रोग योजना से जोड़ा गया, अब होगा मुफ्त इलाज

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) हॉस्पिटल और सीएमसी वेल्लोर को मुख्यमंत्री असाध्य रोग योजना से जोड़ दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने टीएमएच को मुख्यमंत्री असाध्य रोग योजना से जोड़कर जनता से किया अपना वादा पूरा किया है। अब टीएमएच के जमशेदपुर और मुंबई के अस्पतालों में भी मुख्यमंत्री असाध्य रोग योजना से मुफ्त इलाज संभव हो पाएगा। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चुनावी दौरे के दौरान कई लोगों ने उनसे मांग की थी कि टीएमएच को मुख्यमंत्री असाध्य रोग योजना से जोड़ा जाए। आज ऐतिहासिक कैबिनेट के फैसले में इस बात पर मोहर लग गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब गरीबों और जरूरतमंदों का इलाज टीएमएच में और सीएमसी वेल्लोर में भी हो पाएगा।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply