Home > Crime > Jamshedpur Crime: पत्नी से अनबन के बाद बेंगलुरु गया था युवक, बिरसानगर में आत्महत्या से मौत

Jamshedpur Crime: पत्नी से अनबन के बाद बेंगलुरु गया था युवक, बिरसानगर में आत्महत्या से मौत

Jamshedpur (Jharkhand) : बिरसानगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने किराए के मकान में आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान निक्की सोए के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल (Jamshedpur Crime) है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के एक मित्र ने बताया कि निक्की सोए ने करीब तीन साल पहले रांची की रहने वाली युवती से प्रेम विवाह (Jamshedpur Crime) किया था। शादी के बाद वह अपने माता-पिता से अलग होकर बिरसानगर में किराए के मकान में रह रहा था। उसके माता-पिता मूल रूप से मानगो के शंकोसाई रोड नंबर 5 के रहने वाले हैं।

बताया गया कि करीब 20-25 दिन पहले किसी बात को लेकर निक्की और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद उसकी पत्नी घर छोड़कर बेंगलुरु चली गई थी। निक्की पत्नी को वापस लाने के लिए बेंगलुरु भी गया था, लेकिन वह उसके साथ वापस नहीं आई।

मित्र के अनुसार, पत्नी के वापस नहीं आने से निक्की मानसिक रूप से परेशान था। इसी बीच उसने बिरसानगर स्थित किराए के मकान में आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और उसके करीबियों से भी जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़ें – Jharkhand Rupi Soren : सीएम की माता रूपी सोरेन का निधन, CM हेमंत सोरेन की मां के निधन से झारखंड में शोक की लहर

You may also like
Jamshedpur Illegal Liquor Raidदुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज, 200 लीटर चुलाई शराब और 12 हजार किलो जावा महुआ जब्त
Kolebira Road Accident : कोलेबिरा में सड़क हादसा, जमशेदपुर के चेचिस चालक मोहम्मद मुस्तफा की मौत
Bhalubasa Electric Shock Deathभालूबासा में करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौत, टीएमएच में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Nikko Jubilee Park Bonusनिक्को जुबली पार्क कर्मचारियों को करीब 31,500 रुपये बोनस, प्रबंधन और यूनियन में समझौता

Leave a Reply