Home > Crime > Bagbera Crime : जमशेदपुर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

Bagbera Crime : जमशेदपुर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

Jamshedpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के वायरलेस मैदान में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अनुप चक्रवर्ती उर्फ अनुप बंगाली को हथियार के साथ गिरफ्तार (Bagbera Crime) किया है। पुलिस के अनुसार, वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए हथियार लेकर घूम रहा था।

वरीय पुलिस अधीक्षक को 1 अक्टूबर की देर रात इसकी गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर डीएसपी विधि-व्यवस्था सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित (Bagbera Crime) की गई।

टीम ने वायरलेस मैदान में घेराबंदी कर आनंद नगर निवासी अनुप चक्रवर्ती उर्फ अनूप बंगाली को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहे का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। अनूप पर 17 केस पहले से ही है।

इस मामले में बागबेड़ा थाना कांड संख्या 92/26, दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का पहले से भी कई आपराधिक मामलों में नाम दर्ज है। उसके खिलाफ बागबेड़ा, जुगसलाई, बिष्टुपुर, साकची, बर्मामाइंस, चाकुलिया, चांडिल, परसुडीह समेत अन्य थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज रहे हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, हत्या और अन्य आपराधिक धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं।

गिरफ्तारी अभियान में डीएसपी विधि-व्यवस्था सुमित कुमार, बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, जेवियर होरो तथा बागबेड़ा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Advocate News : जमशेदपुर जिला बार संघ में अधिवक्ताओं के लिए कल्याण शिविर, स्वास्थ्य बीमा और पेंशन योजना की दी जानकारी

You may also like
Jamshedpur Advocate News : जमशेदपुर जिला बार संघ में अधिवक्ताओं के लिए कल्याण शिविर, स्वास्थ्य बीमा और पेंशन योजना की दी जानकारी
Afganistan Pakistan Tension : अफगानिस्तान का दावा, पाकिस्तान ने कुनार और हेलमंद में किया हवाई हमला; महिलाओं और बच्चों समेत 9 की मौत
Jamshedpur Firecracker License : Jamshedpur News: दीपावली पर पटाखा बेचने का मौका, अस्थायी लाइसेंस के लिए 13 अक्टूबर तक करें आवेदन; जानें जरूरी दस्तावेज
Sitaramdera Firing: जमशेदपुर में देर रात फायरिंग से हड़कंप, स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Leave a Reply