Home > Jamshedpur > Jamshedpur: हाईकोर्ट में जिले के 332 केस लंबित, डीसी ने मीटिंग कर संबंधित विभागों से मांगा डिटेल

Jamshedpur: हाईकोर्ट में जिले के 332 केस लंबित, डीसी ने मीटिंग कर संबंधित विभागों से मांगा डिटेल

जमशेदपुर: हाईकोर्ट में जिले के 332 केस लंबित, डीसी ने मीटिंग कर संबंधित विभागों से मांगा डिटेल: हाईकोर्ट में पूर्वी सिंहभूम जिले के 332 केस लंबित हैं। सबसे अधिक मामले अंचल अधिकारियों से संबंधित हैं। 26 फ़ीसदी मामले अंचल अधिकारियों के हैं। जबकि 22 फ़ीसदी मामले अनुमंडल अधिकारी स्तर के हैं। शिक्षा विभाग के सात फीसदी मामले हैं। डीसी अनन्य मित्तल ने अधिकारियों के साथ शनिवार को मीटिंग की और कहा कि जिनके मामले हाईकोर्ट में लंबित हैं, वह जिला प्रशासन को डिटेल भेज दें। साथ ही सभी अधिकारियों से कहा गया कि वह अपने स्तर से इन मामलों की समीक्षा करें और प्राथमिकता देते हुए इनका निपटारा कराएं। डीसी ने अधिकारियों से कहा कि इन मामलों में हाईकोर्ट में काउंटर एफिडेविट दायर कर आगे की कार्रवाई की जाए। जो मामले गंभीर और जटिल हैं उन मामलों में डीसी को जानकारी दी जाए। ताकि, समय रहते उनका हल निकाला जा सके। मीटिंग में एडीसी, एसडीओ धालभूम, अंचल अधिकारी आदि मौजूद रहे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply