Home > World > Israel Gaza war: यमन की हौसी अंसार उल्लाह सेना ने हिंद महासागर और दक्षिण अफ्रीका की तरफ से इसराइल जाने वाले जहाज़ पर भी लगाई पाबंदी, करेंगे हमले

Israel Gaza war: यमन की हौसी अंसार उल्लाह सेना ने हिंद महासागर और दक्षिण अफ्रीका की तरफ से इसराइल जाने वाले जहाज़ पर भी लगाई पाबंदी, करेंगे हमले

न्यूज़ बी: यमन की हौसी अंसार उल्लाह सेना के चीफ अब्दुल मलिक अल हौसी ने ऐलान किया है कि वह गज़ा के नागरिकों का समर्थन जारी रखेंगे। उन्होंने हिंद महासागर और साउथ अफ्रीका की तरफ से इसराइल जाने वाले जहाज़ों पर भी पाबंदी लगा दी है। गौरतलब है कि अभी तक यमन ने लाल सागर और अदन की खाड़ी की तरफ से इसराइल जाने वाले जहाज़ों पर पाबंदी लगाई थी। यमन की पाबंदी का मतलब है कि अगर कोई भी जहाज़ अब हिंद महासागर और दक्षिण अफ्रीका के समंदर की तरफ से इसराइल की तरफ जाता दिखेगा तो यमन की हौसी अंसार उल्लाह सेना उसको भी मिसाइल से निशाना बनाएगी। अंसारुल्लाह सेना के चीफ अब्दुल मलिक अल हौसी ने कहा है कि उनकी क्षमता बरकरार है और लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वह अमेरिकियों से डरने वाले नहीं हैं। अमेरिकी उन्हें गज़ा की मदद करने से नहीं रोक सकते। अब्दुल मलिक अल हौसी ने ऐलान किया कि शुक्रवार को गज़ा के समर्थन में 2 मिलियन लोग सड़क पर होंगे।

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जयपुर की BRICS बैठक में ईरान ने आर्थिक और वित्तीय सहयोग मजबूत करने पर दिया जोर
ईरानी मिसाइल हमलों से अमेरिका-सऊदी की चिंता बढ़ी, पैट्रियट इंटरसेप्टर का भंडार तेजी से घटा
यमन की सऊदी अरब को खुली चेतावनी, घेराबंदी खत्म नहीं हुई तो जारी रहेंगे सैन्य हमले

Leave a Reply