Home > World > Israel Gaza War : संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ ईरान ने सूडान की सेना को शुरू की मदद, सेना के नए हमलों से सूडान में बदल रहा समीकरण

Israel Gaza War : संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ ईरान ने सूडान की सेना को शुरू की मदद, सेना के नए हमलों से सूडान में बदल रहा समीकरण

न्यूज़ बी: ईरान ने इसराइल के खिलाफ सूडान में एक नया मोर्चा खोला है। सूडान में संयुक्त अरब अमीरात इसराइल समर्थित रैपिड सपोर्ट फोर्सेज को मदद करता है। रैपिड सपोर्ट फोर्सेज ने सूडान के बड़े इलाके पर कब्जा कर रखा है। हालांकि, सऊदी अरब और मिस्र सूडान की आर्मी के साथ हैं। लेकिन, फिर भी यह दोनों देश इसराइल और अमेरिका के दबाव में सूडान आर्मी की खुलकर मदद नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद ईरान ने सूडान आर्मी की मदद शुरू की है। ईरान ने सूडान की सेना को हथियार और ड्रोन सप्लाई किए हैं। 10 महीने से चल रहे इस युद्ध में अब सेना भारी पड़ने लगी है। सूडान की सेना के ताजा हमले में इसराइल समर्थित रैपिड सपोर्ट फोर्सेज को काफी नुकसान पहुंचा और कई इलाके से उसे पीछे हटना पड़ा है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान सऊदी अरब के कहने पर सूडान में सेना की मदद कर रहा है। सूडान की सेना को जो ईरानी हथियार पहुंचाए जा रहे हैं। वह सऊदी अरब के आसमान का इस्तेमाल करते हुए पहुंचाए जा रहे हैं।

You may also like
ईरान में हिंसा फैलाने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा, हत्या के लिए तय थी कीमत, रक्षा मंत्री का बड़ा दावा
अमेरिका ने लेबनान में रह रहे अमरीकियों को फौरन लेबनान छोड़ने की दी हिदायत
हमास लीडर की मौत का बदला लेगा ईरान, सुप्रीम लीडर ने दिया आदेश
Israel Gaza War: बोलिविया की 3 मिलियन मलेशिया को ट्रेनिंग देने वेनेजुएला पहुंचे हेजबुल्लाह के टॉप कमांडर

Leave a Reply