Home > World > International: ईरान की सेटेलाइट से लांच होने वाली पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल तैयार, नए साल पर होगी लॉन्च

International: ईरान की सेटेलाइट से लांच होने वाली पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल तैयार, नए साल पर होगी लॉन्च

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अपनी ताकत बढ़ाने में जुटा ईरान

न्यूज़ बी : ईरान के मिसाइल प्रोग्राम ने एक लंबी छलांग लगाई है। ईरान की पहली सैटेलाइट से लांच होने वाली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल तैयार कर ली गई है। इस मिसाइल का नाम कायम 105 रखा गया है। इस मिसाइल को ईरान नए साल पर लॉन्च करेगा। यह मिसाइल 10 हजार किलोमीटर तक मार कर सकेगी। इस मिसाइल के दो वर्जन लॉन्च किए जाएंगे। ईरानी रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह मिसाइल 400 किलोग्राम तक बारूद ले जा सकेगी। इस मिसाइल के तैयार होने पर अमेरिकी खेमे में हड़कंप का माहौल है।
अमेरिका को कुद्स फोर्स के कमांडर की धमकी
कुद्स फोर्स के कमांडर इस्माइल काआनी ने अमेरिका को धमकी दी है कि वह इराक में अपने व्यवहार में तब्दीली लाए। अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसे उचित जवाब दिया जाएगा।
ईरान ने मोसाद के चार एजेंटों को दी फांसी
ईरान में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले मोसाद के चार एजेंटों को फांसी दे दी है। एजेंटों को ईरानी खुफिया एजेंसी ने पिछले साल गिरफ्तार किया था। बताते हैं कि यह एजेंट सीधे मोसाद के अधिकारियों से तनख्वाह प्राप्त करते थे और ईरान में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में लगे हुए थे।

You may also like
Israel Gaza War: इसराइल को नागरिकों की मौत रोकने के बयान के बाद अमेरिका में जो बाइडेन कि यहूदियों के बीच घटी लोकप्रियता, ट्रंप बने पहली पसंद
Israel Gaza War: गजा में इसराइली नरसंहार के खिलाफ ब्राजील ने इसराइल से तोड़े रिश्ते, राजदूत को बाहर निकाला
Israel Gaza War : ईरान ने बनाया एक साथ 24 टारगेट को मार गिराने वाला अरमान एयर डिफेंस सिस्टम
Israel Gaza War: इराकी जमीन पर अमेरिकी हमले से भड़का इराक, अमेरिकी राजदूत को किया तलब, जॉर्डन को बंद किया रियायती दर पर चल रहा तेल निर्यात

Leave a Reply