जमशेदपुर : राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मंगलवार को बिष्टुपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में इंटर स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन टाटा स्टील के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने कराया। प्रतियोगिता में बॉयज की 22 और गर्ल्स की 19 टीमों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी टाटा स्टील के हैंडबॉल के कोच मोहम्मद फिरोज ने दी है। उन्होंने बताया कि हॉकी के खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के दिन राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की हैं।
इसे भी पढ़ें – टीनप्लेट में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुए फुटबॉल मैच में डीसी 11 ने एसडीओ 11 को हराया