Home > Crime > बिष्टुपुर और साकची में नियमों का उल्लंघन कर पार्किंग एरिया में चलाई जा रही दुकानें व शोरूम, खाली करने का निर्देश

बिष्टुपुर और साकची में नियमों का उल्लंघन कर पार्किंग एरिया में चलाई जा रही दुकानें व शोरूम, खाली करने का निर्देश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर और साकची में नियमों का उल्लंघन कर पार्किंग एरिया में दुकानें और शोरूम चलाए जा रहे हैं। इसकी सूचना मिलने पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष अधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। बिष्टुपुर के होल्डिंग संख्या 0 बुलवर्ल्ड शॉप एरिया में पार्किंग स्थल पर सचदेवा मेंशन शोरूम चलाया जा रहा है। यहीं, क्यू रोड पर पार्किंग स्थल का व्यवसायिक प्रयोग हुआ हो रहा है। इसी तरह साकची के एसएनपी एरिया में भुवनेश्वर शुक्ला और होल्डिंग संख्या 52 में पार्किंग स्थल पर दुकान चलाई जा रही है। इन सबों को निर्देश दिया गया है कि वह 1 सप्ताह के अंदर पार्किंग एरिया खाली कर दें वरना कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के इलाके में बिष्टुपुर, सोनारी, कदमा, साकची आदि इलाके में बड़े पैमाने पर नक्शा विचलन हुआ है। पार्किंग का व्यवसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने साल 2011 में लगभग 28 इमारतें सील की थीं। इन सब में अब भी पार्किंग का व्यवसायिक इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन, अधिकारी ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – मानगो थाना क्षेत्र के ईदगाह मैदान में युवकों के दो गुट भिड़े, एक घायल को एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित

Leave a Reply