Home > Jamshedpur > Jamshesdpur: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की मुहिम चला रही भाजपा, जमशेदपुर पहुंची राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य+ वीडियो

Jamshesdpur: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की मुहिम चला रही भाजपा, जमशेदपुर पहुंची राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य+ वीडियो

जमशेदपुर : भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। इसके लिए पार्टी जनता के बीच जाकर उनका फीडबैक ले रही है। ताकि इसी के आधार पर लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की जा सके। इसी कड़ी में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति की सदस्य आयुषी श्रीमाली वाराणसी से जमशेदपुर पहुंचीं। गुरुवार को जमशेदपुर में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों से अपने जमशेदपुर प्रवास के बारे में बात की। आयुषी श्रीमाली ने बताया कि वह दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर आई हैं। यहां उन्होंने महिलाओं के साथ मीटिंग की। इसके बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाओं के साथ भी बैठक की है। इन महिलाओं को बताया गया है कि केंद्र सरकार की कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंच रहा है। इसके अलावा महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी रानी ठाकुर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि वह लोग जो सर्वे कर रहे हैं, इसकी रिपोर्ट केंद्र तक जाएगी और इसी के अनुसार पार्टी चुनाव की रणनीति तैयार करेगी।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply