Home > Crime > सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको एरिया में क्वार्टर में एक युवती को लेकर घुसा था युवक, सिक्योरिटी गार्ड ने टोका तो साथी के साथ मिलकर कर दिया घायल

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको एरिया में क्वार्टर में एक युवती को लेकर घुसा था युवक, सिक्योरिटी गार्ड ने टोका तो साथी के साथ मिलकर कर दिया घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको एरिया में क्वार्टर में एक युवक एक युवती को लेकर घुसा हुआ था। तभी निर्मल नगर का रहने वाला सिक्योरिटी गार्ड अमित कुमार रजक वहां पहुंच गया। उसने युवक को मना किया कि युवती को लेकर खाली क्वार्टर में नहीं घुसना है। इससे नाराज युवक अमित कुमार रजक से बहस करने लगा। बाद में अमित कुमार रजक उधर से दूसरी तरफ राउंड मारने चला गया और थोड़ी देर बाद फिर उधर गया तो देखा कि युवक अपने एक साथी के साथ खड़ा है और अमित कुमार रजक को दोनों ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की शिकायत से सिदगोड़ा थाना में कर दी गई है। मंगलवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें – उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी, हिमाचल में तबाही के बीच उत्तराखंड में 4 की मौत व 10 घायल

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply