Home > Crime > कपाली के रहमत नगर में मां के उधार दिए रुपए मांगने के विवाद में युवती ने घर बंद कर कमरे में लगा ली आग, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला

कपाली के रहमत नगर में मां के उधार दिए रुपए मांगने के विवाद में युवती ने घर बंद कर कमरे में लगा ली आग, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कपाली के रहमत नगर में युवती ने मां से झगड़े के बाद कमरे में बंद हो कर आग लगा दी परिजनों ने युवती चंदा परवीन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। बताते हैं कि चंदा परवीन का शुक्रवार की सुबह मां से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। कमरे में अंदर से ताला बंद कर लिया और खुद को आग लगा ली। कमरे में धुआं भर जाने से वह बेहोश भी हो गई। सूचना मिलने पर चंदा परवीन का पति साजिद घर पहुंचा और पुलिस की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा और चंदा को बाहर निकाला।

यह भी पढें – सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के विद्युत नगर में तालाब में अर्धनग्न अवस्था में मिली 4 साल की बच्ची, दुष्कर्म की आशंका

चंदा बेहोश थी। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। साजिद ने बताया कि 6 साल पहले चंदा से उसकी शादी हुई थी। वह पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। पर ससुराल वालों ने नया घर बनाया और उसे अपने साथ रहने को कहा। इसके बाद वह पत्नी के साथ मायके में ही रह रहा था। बताते हैं कि पत्नी ने अपनी मां से कुछ रुपए उधार लिए थे। इसी को वापस करने को लेकर आए दिन झगड़ा होता था। कई बार पत्नी ने आत्महत्या की कोशिश की थी। शुक्रवार को भी झगड़ा हुआ। इसके बाद साजिद ने घर से धुआं निकलते देखा तो फौरन पहुंचा और पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कपाली के रहमत नगर में मां के उधार दिए रुपए मांगने के विवाद में युवती ने घर बंद कर कमरे में लगा ली आग, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका