Home > World > पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी ने पंजाब में किया क्लीन स्वीप, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पार्टी को हराया

पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी ने पंजाब में किया क्लीन स्वीप, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पार्टी को हराया

अब पंजाब पर होगा इमरान खान की पार्टी का कब्जा, परवेज इलाही बनेंगे मुख्यमंत्री
न्यूज़ बी रिपोर्टर :
पंजाब में हुए उपचुनाव में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ने 20 में से 15 सीटों पर जीत हासिल की है। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ने यहां क्लीनस्वीप किया है। पार्टी ने सत्तारूढ़ पार्टी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज को हराया है। शहबाज शरीफ की पार्टी को सिर्फ 4 सीटें हासिल हुई हैं। जबकि, एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता है। अब पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी और पीएमएल क्यू के संयुक्त उम्मीदवार परवेज इलाही पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे। अभी तक पंजाब में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बेटे हमजा शहबाज मुख्यमंत्री हैं। लेकिन अब उन्होंने बहुमत खो दिया है।

You may also like
Afganistan Pakistan Tension : अफगानिस्तान का दावा, पाकिस्तान ने कुनार और हेलमंद में किया हवाई हमला; महिलाओं और बच्चों समेत 9 की मौत
International: पाकिस्तान के खैबर पख़्तूनख्वाह के डेरा इस्माइल खान में सुरक्षा बलों पर आत्मघाती हमला, 23 सैनिक मारे गए
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान हो सकते हैं गिरफ्तार, बनी गला के बाहर पुलिस तैनात, अरेस्ट वारंट जारी

Leave a Reply