Home > Jamshedpur > मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 4 में एक आदिवासी युवक उसके माता-पिता के साथ कुछ लोगों ने की मारपीट, दी जाती सूचक गाली

मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 4 में एक आदिवासी युवक उसके माता-पिता के साथ कुछ लोगों ने की मारपीट, दी जाती सूचक गाली

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 4 में एक आदिवासी युवक पृथ्वी उग्र सांडिल के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। घटना सोमवार की शाम की है। इस मामले में युवक पृथ्वी उग्र सांडिल के पिता सोमा उग्र सांडिल ने मानगो थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सोमा उग्र सांडिल ने बताया कि उनका बेटा जवाहर नगर रोड नंबर 4 घूमने गया था।

यह भी पढें – स्वास्थ्य मंत्री व डीसी के सीजीपीसी चुनाव की तारीख 15 दिन बढ़ाने का सिख समाज को आश्वासन देने के बाद भगवान सिंह के विरोधी खेमे में खुशी

तभी शशि भूषण उर्फ डब्बू सिंह के घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल पर हाथ लगा दिया। शशि भूषण पृथ्वी उग्र सांडिल को मारपीट करने लगा। पृथ्वी ने जब फोन करके अपने पिता को यह बात बताई तो उसका फोन भी तोड़ दिया और जब सोमा सांडिल अपनी पत्नी और बड़े बेटे पूर्णा उग्र सांडिल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की और जातिसूचक गाली दी।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply