Home > Business > झारखंड में होगी ईटों की किल्लत, ईट भट्ठा संचालकों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

झारखंड में होगी ईटों की किल्लत, ईट भट्ठा संचालकों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

पांच सूत्रीय मांगों पर हड़ताल पर गए हैं संचालक, केंद्र सरकार से दो और राज्य सरकार से तीन मांग का है मुतालबा
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
5 सूत्रीय मांगों को लेकर ईट भट्टा संचालन करने वाले कारोबारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। ‌ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईंट भट्टा कारोबारी राजन सिंह ने बताया कि 5 में से 2 मांग केंद्र सरकार से है और तीन मांग राज्य सरकार से। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस उद्योग पर जीएसटी बढ़ा दी है। यह बढोतरी खत्म की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि कोयले के दाम काफी बढ़ गए हैं। ईंट भट्टा संचालकों को कम दाम में कोयला मुहैया कराया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ईंट भट्ठा को पर्यावरणीय स्वीकृति के दायरे से बाहर कर दिया था। लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक इसे लागू नहीं किया है। राज्य सरकार भी इसे लागू करें। ताकि पर्यावरणीय स्वीकृति के झंझट से मुक्ति मिले। इसके अलावा सीटीओ जारी करने की मांग की गई है। इसके अलावा कहा गया कि 5 वर्ष से बालू घाटों की नीलामी नहीं हो रही है। इससे ईंट कारोबार पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार बालू की नीलामी करे ताकि निर्माण कार्य शुरू हो और ईंट कारोबार भी फले फूले।

प्रेस कांफ्रेंस करते ईंट भट्ठा संचालक
You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply