Home > Entertainment > लखाईडीह और गीता पाट समेत कई पर्यटन स्थल होंगे अधिसूचित, बनेगी जिले की टूरिस्ट गाइड

लखाईडीह और गीता पाट समेत कई पर्यटन स्थल होंगे अधिसूचित, बनेगी जिले की टूरिस्ट गाइड

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में कई पर्यटन स्थल ऐसे हैं जिनसे लोग अनजान हैं। इस वजह से लोग यहां नहीं जाते। डीसी विजया जाधव ने साकची स्थित डीसी ऑफिस में बैठक कर जिले के पर्यटन स्थलों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि डुमरिया प्रखंड के लखाईडीह को सी या डी ग्रेड का पर्यटन स्थल घोषित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजें। इसके अलावा, चाकुलिया के साथ नाला पहाड़, कान्हाई पहाड़ गोटा शिला पहाड़, पटमदा प्रखंड का गीता पाट, चालुनिया पंचायत का बहता पहाड़ी झरना किया झरना आदि को अधिसूचित कराने की डीसी ने कवायद शुरू की है। बहरागोड़ा प्रखंड के चित्रेश्वर मंदिर और चाकुलिया प्रखंड के तुलसी बनी शिवराम आश्रम में स्ट्रीट लाइट लगाने और द्वार के निर्माण का निर्देश डीसी ने दिया। बुरुडीह डैम में नौका विहार में उपयोग होने वाले चीजों को रखने के लिए प्लेटफार्म और स्टोर रूम का निर्माण होगा। बुरुडीह डैम में गेस्ट हाउस बनेगा। किओस्क रेस्टोरेंट और रेलिंग का निर्माण होगा। यहां रंकिणी महोत्सव, डिमना में एडवेंचर एक्टिविटी के लिए सरकार से आवंटन की मांग पर भी मंथन किया गया।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट

Leave a Reply