Home > Crime > बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह डी ब्लॉक में जेठ ने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर महिला को मारपीट कर किया जख्मी, दी जान से मारने की धमकी

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह डी ब्लॉक में जेठ ने पत्नी और बेटे के साथ मिलकर महिला को मारपीट कर किया जख्मी, दी जान से मारने की धमकी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह डी ब्लॉक में एक महिला फराह परवीन के साथ मारपीट हुई है। फराह परवीन को उनके जेठ इम्तियाज अहमद, पत्नी बशीरुन्निसां और बेटे जैद ने राड से मारकर जख्मी कर दिया है। फराह परवीन को गंभीर चोट आई है। उनके छह टांके लगे हैं। घटना बुधवार दोपहर बाद की है। बताते हैं कि फराह परवीन ने बताया कि उनके घर में कोई नहीं था। उनके पति ड्यूटी पर गए थे। तभी इम्तियाज खान उनकी पत्नी और बेटा घर को धक्का देते हुए अंदर घुस आए और मारपीट करने लगे। पीड़ित महिला ने बताया कि वह हाथ जोड़ रही थी कि जाओ। घर में कोई नहीं है। लेकिन हमलावर नहीं मानें। फरहा परवीन ने बताया कि गुरुवार को बकरीद का त्यौहार है। वह पर्व की तैयारी में जुटी हुई थी इसी बीच उनके जेठ ने हमला कर मारपीट की है फरहा परवीन ने बताया कि उनका जेठ धमकी दे रहा था कि वह उसकी हत्या कर देगा। फरहा परवीन के दो छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं। उसकी भी हत्या करने की धमकी दी गई है। फरहा परवीन ने बताया कि इम्तियाज खान का कहना है कि उनकी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से गहरी दोस्ती है। इसलिए पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती ।घटना की सूचना बिष्टुपुर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परवीन का इलाज एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में कराया गया।
इसे भी पढ़ें- शास्त्री नगर में पागल कुत्ते ने सांड़ को काटा, सांड़ का किया गया इलाज, वरना साकची जैसी हो सकती थी घटना

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply