Home > Crime > बिष्टुपुर के बेल्डीह ग्राम बस्ती में तीन युवकों ने एक महिला की तोड़ी झोपड़ी, विरोध करने पर एक घर में घुस साइकिल तोड़ कर की महिला के साथ मारपीट

बिष्टुपुर के बेल्डीह ग्राम बस्ती में तीन युवकों ने एक महिला की तोड़ी झोपड़ी, विरोध करने पर एक घर में घुस साइकिल तोड़ कर की महिला के साथ मारपीट

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बेल्डीह ग्राम बस्ती में तीन युवकों सदा मिश्रा सजन ठाकुर और राजेश मिश्रा पर एक महिला गीता देवी की झोपड़ी तोड़ने का आरोप है। बस्ती की चंपा मुंडारी का कहना है कि उसने झोपड़ी तोड़ने का विरोध किया तो तीनों युवकों ने उसके साथ बहस की। थोड़ी ही देर बाद तीनों युवक उसके घर पहुंचे और घर में घुसकर चंपा मुंडारी की साइकिल तोड़ दी। इसी साइकिल से चंपा मुंडारी ड्यूटी जाती थी।

साइकिल तोड़ने का विरोध करने पर उन्होंने चंपा मुंडारी को जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट भी की है। चंपा मुंडारी ने एसएसपी को आवेदन देकर मांग की है। इस मामले में आरोपियों सदय मिश्रा, सजन ठाकुर और राजेश मिश्रा के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़ें- साल 2025 में धूमधाम से मनाई जाएगी ओलचिकी लिपि की गोल्डन जुबली, 25000 आदिवासी कलाकार देंगे गीत संगीत की प्रस्तुति, साकची में आदिवासी समाज के लोगों ने मनाई गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती, चित्र पर किया माल्यार्पण

You may also like
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश

Leave a Reply