Home > Crime > एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी गांव में चापाकल में मुंह धो रहे युवक पर तलवार से हमला, गंभीर रूप से किया घायल

एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी गांव में चापाकल में मुंह धो रहे युवक पर तलवार से हमला, गंभीर रूप से किया घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी गांव में मंगलवार को चापाकल से मुंह धो रहे युवक लग्घन कर्मकार पर एक युवक शंभू कर्मकार ने तलवार से हमला किया है। उसने तलवार से एक वार किया और इसके अलावा हाथ से भी मारपीट की है।

यह भी पढें – डिमना रोड पर गोल्डी होटल के पास पेंटिंग कर रहे गौस नगर के पेंटर को स्कूटी ने मारी टक्कर, पेंटर समेत तीन घायल

इस हमले में लग्घन कर्मकार गंभीर रूप से घायल हुआ है। वह एमजीएम थाना पहुंचा। जहां से पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लग्घन कर्मकार ने बताया कि जब उसे शंभू कर्मकार ने चापाकल के पास तलवार से मारा और मारपीट की तो वह भाग निकला और घर में घुस गया। लग्घन ने बताया कि हमलावर शंभू कर्मकार तलवार लेकर उसके घर तक पहुंच गया था।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply