Home > Crime > आजाद नगर थाना परिसर में कुछ लोगों ने एक महिला और एक युवक को मारपीट कर कर दिया जख्मी, दुकान लगाने को लेकर हुआ था झगड़ा

आजाद नगर थाना परिसर में कुछ लोगों ने एक महिला और एक युवक को मारपीट कर कर दिया जख्मी, दुकान लगाने को लेकर हुआ था झगड़ा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आजाद नगर थाना परिसर में कुछ लोगों ने एक महिला और एक युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया युवक को बचाने आई उसकी मां को थाने में पीटा गया। जिस युवक को पीटा गया है। उसका नाम सज्जाद सोनू है। सज्जाद सोनू के भाई ने बताया कि वह लोग और पुरुलिया रोड पर दुकान लगाते हैं। वहीं इफ्तिखार भी दुकान लगाने आया। इफ्तेखार सज्जाद सोनू के भाई की जगह पर दुकान लगाने लगा। इसी को लेकर दोनों में बहस हुई। सज्जाद सोनू भी वहां पहुंचा। लेकिन, इफ्तिखार और उसके साथियों ने मारपीट कर सज्जाद सोनू और उसके भाई को घायल कर दिया। इसके बाद सज्जाद सोनू को लेकर उसकी मां और भाई आजाद नगर थाने पहुंचे तो थाने में भी सज्जाद सोनू और उसके मां के साथ मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने घायल सज्जाद सोनू और उसकी मां का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया। मामले की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें- प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या

You may also like
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत