Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र के पुराना कोर्ट रोड के पास हुई फायरिंग के मामले में आरोपियों की हुई पहचान

साकची थाना क्षेत्र के पुराना कोर्ट रोड के पास हुई फायरिंग के मामले में आरोपियों की हुई पहचान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के पुराना कोर्ट रोड के पास शुक्रवार गुरुवार की रात कदमा के रहने वाले टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मी बी धनंजय पर फायरिंग की गई थी। बी धनंजय की पसली में गोली लगी है। उनका इलाज टीएमएच में चल रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए की है। बी धनंजय के आवेदन पर साकची थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। टीएमएच में डाक्टर ने इलाजरत धनंजय का ऑपरेशन किया है और उनकी पसली में लगी गोली निकाल दी है।
इसे भी पढ़ें- मेडिकल सपोर्ट स्कीम के नाम पर कर्मचारियों के इच्छा के विरुद्ध वेतन से हो रही कटौती, टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने टाटा मोटर्स के प्लांट हेड को लिखा पत्र

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील