Home > Crime > जुगसलाई में विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जुगसलाई में विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड की रहने वाली विवाहिता 39 वर्षीय रजनी सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी की है। यह आरोपी रजनी सिंह के पति इंद्रजीत सिंह हैं। पुलिस ने इंद्रजीत को गिरफ्तार किया। इसके बाद, उन्हें एमजीएम अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच कराई गई और फिर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि रजनी सिंह की ससुराल में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जुगसलाई थाने में रजनी सिंह के पिता राम सूरत सिंह के आवेदन पर मृतका के पति इंद्रजीत सिंह और सास स्नेह लता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। रजनी सिंह उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के प्रधान पट्टी मनसा गांव की रहने वाली थीं। बेटी की हत्या की जानकारी मिलने के बाद राम सूरत सिंह जमशेदपुर पहुंचे और जुगसलाई थाने में बेटी की हत्या का मामला दर्ज कराया। रजनी के भाई कृष्ण सिंह ने बताया कि रजनी की शादी साल 2006 में गुरुद्वारा के पास रहने वाले इंद्रजीत सिंह से हुई थी। उसके दो बेटे भी हैं। दहेज के लिए रजनी को प्रताड़ित किया जाता था। उनका आरोप है कि ससुराल वालों ने रजनी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए उन्हें फंदे से लटका दिया। पुलिस ने ससुराल वालों के आवेदन पर हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी और इस मामले में पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply