Home > Jamshedpur > बाढ़ पीड़ितों के लिए ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने मानगो में करीम सिटी कॉलेज में की शेल्टर होम की व्यवस्था

बाढ़ पीड़ितों के लिए ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने मानगो में करीम सिटी कॉलेज में की शेल्टर होम की व्यवस्था

जमशेदपुर: मानगो में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इसे देखते हुए सामाजिक संस्था ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने करीम सिटी कॉलेज में शेल्टर होम की व्यवस्था की है। मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी सुरेश यादव के निर्देश पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने यह व्यवस्था की है। मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव भी हैं। इसके अलावा मुख्तार आलम खान ने नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद, कुणाल, सिटी मैनेजर राहुल कुमार, अंशु कुमार आदि के साथ नदी तटीय इलाके अलीबाग, कपाली लिंक रोड, करीम सिटी कॉलेज इलाका, यीशू भवन इलाका, चाणक्यपुरी, कुंवर बस्ती, डीपासाई आदि का दौरा किया। लोगों को बताया गया कि अगर बाढ़ आती है तो वह शेल्टर होम में शरण ले सकते हैं। ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मतीन उल हक अंसारी, सैयद आसिफ अख्तर, मोइनुद्दीन अंसारी, अय्यूब अली और आफताब आलम ने फैसला किया है कि जो लोग भी करीम सिटी कॉलेज में शेल्टर होम में आएंगे। उनके लिए भोजन, पानी और दवा की व्यवस्था की जाएगी।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply